CG में भीषण सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से दो आरक्षकों की मौत, बेमेतरा के थे दोनों जवान, पुलिस विभाग में शोक

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हथबंद थाना क्षेत्र के उड़ेला–पौसरी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे जवान ने इलाज के दौरान रायपुर में दम तोड़ दिया।

विवेचना के लिए निकले थे दोनों जवान

जानकारी के अनुसार, आरक्षक क्रमांक 377 धर्मेंद्र यादव, जो जिला बलौदाबाजार के साइबर सेल में पदस्थ थे, और आरक्षक क्रमांक 809 प्रशांत धर दीवान, जो थाना हथबंद में तैनात थे, मंगलवार सुबह एक प्रकरण की विवेचना के सिलसिले में मोटरसाइकिल से निकले थे।

सुबह करीब 11 बजे दोनों हथबंद क्षेत्र के उड़ेला–पौसरी मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों जवान सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में आरक्षक धर्मेंद्र यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रशांत धर दीवान को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस विभाग में शोक की लहर

दोनों जवानों की असामयिक मृत्यु से पूरे जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों के अनुसार दोनों कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार जवान थे।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक और मार्मिक घटना है। विवेचना के दौरान निकले हमारी यूनिट के दो आरक्षकों की ट्रक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। विभाग मृत जवानों के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने दुर्घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

दोनों जवान थे परिवार के सहारा

बताया जा रहा है कि आरक्षक धर्मेंद्र यादव बेमेतरा जिले के ग्राम परसबोड़, थाना साजा के निवासी थे। वहीं आरक्षक प्रशांत धर दीवान बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे। दोनों अपने परिवार के मुख्य सहारा थे। पुलिस ने ट्रक चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद जिले में शोक का माहौल है और लोग दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...