Durg News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, MP से महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7 लाख रुपए ठगने वाले 2 आरोपियों को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रीवा में छिपे हुए थे। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उन्हें पकड़ा और उन्हें भिलाई लाया। पूछताछ में दोनों ने ठगी की बात स्वीकार कर ली।

दरअसल, प्रगति नगर कैंप-1 भिलाई निवासी सरोज पटेल (43) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि पायल पांडे और सिद्धुमन उर्फ लाल पांडे ने उनके बेटे पीयूष को रेलवे में पक्की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था।

आरोपियों ने दावा किया था कि उनके रेलवे विभाग में अच्छे संपर्क हैं और वे पक्की नौकरी लगवा देंगे। पीड़ित परिवार ने भरोसा कर अलग-अलग समय पर कुल 7 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो परिवार को शक हुआ। पैसे मांगने पर टालमटोल करते रहे।

पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे और बाद में संपर्क भी बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी रीवा में मौजूद हैं।

कैश और दस्तावेज बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस टीम रीवा पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी में नगद, लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पहले भी नौकरी के नाम पर ठगी कर चुके हैं या नहीं। अगर अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो नई धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल, पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...