भिलाई के सेक्टर-6 साईं मंदिर में चोरी, गार्ड से मारपीट कर ले गए चांदी का छत्र, CCTV कैमरे में दिखे 4 आरोपी

दुर्ग। जिले में एक बार फिर चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। भिलाई के सेक्टर-6 स्थित प्रसिद्ध साईं मंदिर में अज्ञात चोरों ने गार्ड के साथ मारपीट कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक देर रात बदमाश मंदिर परिसर में घुसे और सबसे पहले वहां तैनात गार्ड के साथ मारपीट की। इसके बाद चोर कटर मशीन की मदद से मंदिर के सभी ताले काटकर अंदर दाखिल हुए। आरोपियों ने मंदिर से लगभग 2 किलो वजनी चांदी का साईं बाबा का छत्र, अन्य कीमती सामान और नगदी चोरी कर फरार हो गए।

सुबह करीब 5 बजे जब पुजारी रोज की तरह आरती करने पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटे हुए मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने मंदिर ट्रस्ट को सूचना दी। ट्रस्टियों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही दुर्ग जिले की भिलाई कोतवाली पुलिस टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चार संदिग्ध आरोपी ताले काटते नजर आ रहे हैं।

पुलिस गार्ड का बयान दर्ज कर रही है और आसपास की बस्तियों में पूछताछ भी की जा रही है। घटना भीड़भाड़ वाले इलाके में होने से पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...