पुरानी भिलाई में बड़ा हादसा टला : बारूद से भरा ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराया, केबिन में लगी आग

दुर्ग। पुरानी भिलाई क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 4 बजे भिलाई तीन से रायपुर की ओर जा रहा बारूद से भरा एक ट्रक नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के केबिन में तुरंत आग लग गई और सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को बाहर निकाला। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। चूंकि ट्रक में बारूद भरा हुआ था, इसलिए स्थिति बेहद संवेदनशील बन गई थी और किसी भी समय बड़ा विस्फोट हो सकता था।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। सबसे पहले सुरक्षा के लिहाज से ट्रक को ट्रांसफार्मर से दूर किया गया, ताकि करंट या विस्फोट का खतरा टाला जा सके। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से बड़ी दुर्घटना टल गई।

ड्राइवर ने बताया कि वाहन चलाते समय उसे झपकी लग गई थी, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से जा टकराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बारूद से भरी ट्रक के कारण बड़ा विस्फोट हो सकता था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...