CM साय से पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने की मुलाकात, खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा

रायपुर। नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कपिल देव का बेल मेटल से बनी प्रतिकृति और ‘पुण्यभूमि छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक भेंट कर स्वागत किया। बातचीत के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं और अवसरों के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। खिलाड़ियों को बेहतर मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षा और विकास के माहौल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि अनुकूल वातावरण और मजबूत आधारभूत ढांचा प्रदेश को खेल क्षेत्र में नई पहचान दिला सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला...

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिली है. रामनामी समुदाय की अनूठी परंपरा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री...

बस्तर फाइटर्स के 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर संभाग के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...