राज्यसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ से कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को फिर से बनाया उम्मीदवार

रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए फूलो देवी नेताम को फिर से उम्मीदवार बनाया है।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए जिन दो उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उनमें फूलो देवी नेताम का नाम भी शामिल हैं. लेकिन उनकी राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें दोबारा उच्च सदन में भेजने की तैयारी कर ली है।

जानिए कौन है फूलो देवी नेताम
आपकों बता दें कि फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके अलावा, वह कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं और बस्तर क्षेत्र से आने वाली एक वरिष्ठ आदिवासी नेता के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने हमेशा सामाजिक मुद्दों को उठाने में सशक्त आवाज के रूप में भूमिका निभाई है। साल 2020 में उन्हें कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा था और अब उनका कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

राज्यसभा चुनाव की स्थिति पर नजर डालें तो, छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है और उसकी कुल 54 सीटें हैं। वहीं, कांग्रेस के पास 35 सीटें हैं। ऐसे में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों पर चुनाव होने के बाद एक सीट कांग्रेस को और एक सीट भाजपा को मिलने की संभावना जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...