CG: तहसील कार्यालय में लगी भीषण आग, प्रशासन ने सुरक्षित निकाले दस्तावेज

बलौदाबाजार। जिले के तहसील कार्यालय में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग तहसील कार्यालय परिसर में स्थित डीएसपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से फैलती हुई तहसीलदार कार्यालय तक पहुंच गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सबसे पहले तहसील कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और दस्तावेजों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।

घटना की सूचना मिलते ही शासकीय दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। साथ ही आसपास स्थित सीमेंट संयंत्रों से भी दमकल वाहन बुलाए गए, जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार की यह तहसील बिल्डिंग जिले की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। आग की लपटें तहसीलदार कार्यालय और रिकॉर्ड रूम तक पहुंचने की आशंका जताई गई थी, हालांकि प्रशासन की तत्परता से अधिकांश रिकॉर्ड सुरक्षित निकाल लिए गए।

मामले को लेकर एसडीएम ने बताया कि रिकॉर्ड रूम सुरक्षित है और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...