भिलाई। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 की नई टीम का गठन किया गया है। विधायक देवेंद्र यादव की अनुशंसा और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के अनुमोदन के बाद नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है।
इस नई टीम की सबसे खास बात महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी है। ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने बताया कि संगठन में महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनकर यह टीम बनाई गई है ताकि कांग्रेस की नीतियां जन-जन तक पहुंच सकें।
सौरभ मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि पूरी टीम निष्ठा के साथ जनहित के मुद्दों पर कार्य करेगी।






