रायपुर में होंगे IPL के दो बड़े मुकाबले, RCB खेलेगी मैच, तैयारी शुरू, जल्द जारी होगा शेड्यूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों को इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले देखने का मौका मिल सकता है। जानकारी के अनुसार इस बार Indian Premier League के दो मैच रायपुर में आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है, जिसमें Royal Challengers Bengaluru की टीम के मुकाबले खेले जाने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक आयोजकों द्वारा इन मैचों को Chennai Super Kings और Mumbai Indians जैसी बड़ी टीमों के साथ कराने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि मैचों की आधिकारिक तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही शेड्यूल जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

इन मुकाबलों के लिए रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्टेडियम में दर्शकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए VIP गैलरी के इंतजाम बढ़ाने की सिफारिश की गई है।

साथ ही टीमों के अभ्यास के लिए स्टेडियम परिसर के बाहर अतिरिक्त प्रैक्टिस पिच तैयार करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि मैच से पहले खिलाड़ी बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकें। यदि ये मैच रायपुर में आयोजित होते हैं, तो यह प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात होगी और स्टेडियम में एक बार फिर IPL का रोमांच देखने को मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...