CG News : बच्चा चोरी के शक में ऑटो चालक की पिटाई, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर बरसाए थप्पड़-चप्पल

सूरजपुर। जिले में बच्चा चोरी के शक में एक ऑटो चालक के साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट कर दी। आक्रोशित लोगों ने ऑटो चालक को पेड़ से बांध दिया और पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में परशुराम मंदिर के पास एक ऑटो चालक पर बच्चा चोरी करने का शक हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऑटो चालक एक छात्रा को जबरदस्ती अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश कर रहा था, जबकि छात्रा ऑटो में बैठना नहीं चाहती थी। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ और उन्होंने ऑटो चालक को पकड़ लिया।

लोगों ने उससे पूछताछ शुरू की, इसी दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो गुस्साए ग्रामीणों ने ऑटो चालक को पास के पेड़ से कपड़े से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी चप्पलों से उसे पीटा।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ऑटो चालक पेड़ से बंधा दिखाई दे रहा है और लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं। मार खाते हुए वह लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाता नजर आ रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...