अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से आवेदन शुरू, एक अप्रैल फॉर्म भरने की लास्ट डेट

रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 13 फरवरी 2026 से लिए जा रहे हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में 17 वर्ष 6 महीने से 21 वर्ष तक आयु वर्ग के युवा आवेदन करने के पात्र हैं। पद के अनुसार, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक या डिप्लोमा उत्तीर्ण तक निर्धारित की गई है। जिले के युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए ब्लॉक स्तर पर व्यवस्था की गई है।

आवेदन में मदद के लिए ब्लॉक स्तर पर व्यवस्था

अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में जाकर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...