CG News: सड़क हादसे में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष की मौत, दुकान से घर लौटते समय हुआ हादसा

बालोद। शहर के गंजपारा क्षेत्र में रविवार शाम हुए सड़क हादसे में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सुखित राम साहू (60 वर्ष) की मौत हो गई। वे वर्ष 1994 में नगर पालिका बालोद के उपाध्यक्ष रह चुके थे और शहर के सर्वोदय मंडल के संरक्षक भी थे।

मिली जानकारी के अनुसार सुखित राम साहू गंजपारा स्थित एफसीआई गोदाम के पास अपनी दुकान सर्वोदय ऑटो पार्ट्स बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्गा मंदिर के सामने शाम 7.40 बजे एक विंगर वाहन के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा दुबे ने बताया कि सुखित राम साहू बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वे स्कूटी बहुत धीमी गति से चलाते थे और कभी भी 20–30 किमी प्रति घंटे से अधिक गति नहीं रखते थे। शहर के कई धार्मिक और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर है।

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि शव को फिलहाल मर्च्युरी में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं दुर्घटना के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों ने बताया, सुखित राम साहू की अंतिम यात्रा सोमवार को उनके गृह निवास पांडेय पारा से पांडेयपारा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...