बालोद में विधवा महिला से गैंगरेप: पार्टी से लौट रहे तीन युवकों ने सुनसान इलाके में ले जाकर किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

बालोद। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पार्टी से लौट रहे तीन युवकों ने एक विधवा महिला को जबरन करीब 300 मीटर दूर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने ग्रामीणों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने आरोपियों से पैसे लेकर मामले को दबाने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता जब घटना के बाद मदद के लिए गांव वालों के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने आरोपियों से कथित तौर पर 40-40 हजार रुपए लेकर मामला रफा-दफा करने का प्रयास किया। न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर बालोद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के साथ-साथ पैसा लेकर मामला दबाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...