बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोठी डी पारा निवासी घासीराम राज (70) अपने परिचित किशन उर्फ रामू ठाकुर और कार्तिक राम मरावी के साथ मोटरसाइकिल से आसपास के गांवों में बेटी श्यामा राज की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने निकले थे। श्यामा की शादी 30 मार्च को तय थी और इसी सिलसिले में तीनों निमंत्रण देने गए थे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे तीनों कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम ऊनी के तिराहा सोसायटी के पास मेन रोड पर सामने से आ रही बाइक सीजी 10 बी एक्स 4725 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल घासीराम राज को पीएचसी सीपत लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए बलौदा अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग क्रमांक 17/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। इस दुखद घटना के बाद ग्राम सोठी में शोक का माहौल है। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद बेटी की शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहीं अब पिता की मौत से मातम छा गया है। पूरे गांव में घटना को लेकर गहरा दुख और शोक व्याप्त है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...