CG Crime : दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण के बाद किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। अपहरण और दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया है। जांच के दौरान सामने आया कि दोनों मामलों में आरोपियों ने नाबालिगों को बहला-फुसलाकर अपहरण किया और उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार 9 मार्च और 11 मार्च 2026 को दो अलग-अलग प्रार्थियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटियों को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरों के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए दोनों अपहृत बच्चियों को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोनू बांसफोड़ (19 वर्ष) निवासी अटल आवास बैगापारा लखोली थाना कोतवाली और साहिल मंडावी (20 वर्ष) निवासी ग्राम भोथली थाना लालबाग के रूप में हुई है।

पीड़ित बच्चियों से पूछताछ और मेडिकल परीक्षण के बाद उनके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रकरण में धारा 65(1) भारतीय न्याय संहिता और धारा 4(1) पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। दोनों आरोपियों को 14 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...