CG – तंत्र-मंत्र के चक्कर में खौफनाक कदम, शख्स ने पूजा रूम में खुद का गला रेता

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में एक व्यक्ति ने तंत्र-मंत्र के फेर में पड़कर खुद की बलि देने की कोशिश की और चाकू से अपना गला काट लिया। पूजा कमरे में खून से लथपथ लाश देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

भीख मांगकर लौटते ही उठाया आत्मघाती कदम

जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय चंदन नट भीख मांगकर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह घर लौटा और काफी देर तक अपने बड़े भाई के साथ बैठकर बातचीत की। भाई के जाने के बाद वह चुपचाप घर के अंदर बने पूजा कमरे में चला गया।

शाम करीब 7 बजे जब उसकी बहू किसी काम से पूजा कमरे की तरफ गई, तो वहां का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। चंदन खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। शोर सुनकर बेटा सुल्तान और अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

एफएसएल और डॉग स्क्वायड की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिलासपुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। बुधवार सुबह विशेषज्ञों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पहले भी कर चुका था कोशिश

एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि चंदन अक्सर तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ में डूबा रहता था। जांच में पता चला है कि वह मंगलवार को ही बाजार से नया चाकू खरीदकर लाया था, जिससे उसने खुद पर वार किया। हैरानी की बात यह है कि 4 महीने पहले भी उसने अपना हाथ काटकर जान देने की कोशिश की थी। पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...