कुम्हारी में भीषण हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत, रायपुर से लौट रहा था घर

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्ग निवासी शुभम गुप्ता (37) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शुभम किसी काम से रायपुर गए हुए थे और देर रात स्कूटी से वापस दुर्ग लौट रहे थे। जैसे ही वे कुम्हारी क्षेत्र में पहुंचे, एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि शुभम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर भी रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी ट्रेलर के पिछले पहिए में फंस गई, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूटी काफी देर तक ट्रेलर के नीचे फंसी रही, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि कुम्हारी आर्च ब्रिज मरम्मत के चलते बंद है, जबकि हल्के वाहनों की आवाजाही जारी है। इस कारण भारी वाहनों का दबाव अन्य मार्गों पर बढ़ गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...