भिलाई: शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स में ‘ग्रेजुएशन डे’ की धूम, नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक

भिलाई। शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा 18 मार्च 2026 को शकुंतला विद्यालय के ऑडिटोरियम में ‘ग्रेजुएशन डे’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस खास मौके पर शकुंतला विद्यालय और शारदा विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

मुख्य अतिथि ने की शिक्षकों की सराहना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन और शिक्षिकाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को इतनी कुशलता और स्नेह के साथ तैयार करना विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

रंगारंग प्रस्तुतियों ने जीता दिल

समारोह के दौरान बाल कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की चुलबुली गतिविधियों और आकर्षक नृत्य ने पूरे ऑडिटोरियम को तालियों की गड़गड़ाहट से भर दिया। बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी विशेष गेम्स रखे गए थे।

अभिभावकों के लिए खास प्रतियोगिताएं और सम्मान

कार्यक्रम में ‘चुटकी गेम’ और ‘कपल गेम’ का आयोजन किया गया, जिसमें पेरेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

  • चुटकी गेम विजेता: कुसुम पांडे और गरिमा राठी।
  • कपल गेम विजेता: आशीष कुमार पांडे व सपना पांडे और मनीष कुमार देशलहरा व कविता देशलहरा।

इसके अलावा, अभिभावकों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘अवेयर पेरेंट्स’, ‘वेल बिहेव्ड’, ‘बेस्ट डैड’, ‘ग्रेसफुल मॉम’ और ‘पेरेंट्स ऑफ द ईयर’ जैसे अवॉर्ड्स से नवाजा गया।

शिक्षा के साथ संवेदनशीलता पर जोर

सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर और सृष्टि राव ने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षा में संवेदनशीलता और सहजता को प्राथमिकता देते हुए बच्चों को उत्कृष्टता की ओर ले जाना है। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका नेहा पटले और रामलाली दुबे ने किया। इस अवसर पर शकुंतला विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार, शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर की मैनेजर ममता ओझा, प्राचार्य और ग्रुप के सभी इंचार्ज व शिक्षक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कल छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्योत्सव के...

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तय हो गया है। वे 3 नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के...

मोबाइल विवाद के बाद 9वीं की छात्रा ने की...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद कक्षा 9वीं में...

ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से परेशान नाबालिग ने की आत्महत्या,...

सरगुजा। जिले के सीतापुर नगर में एक नाबालिग किशोर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने...

पांच पटवारी निलंबित, हड़ताल के बीच प्रशासन ने की...

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर राजस्व अनुभाग में प्रशासन ने पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है। पटवारी संघ की हड़ताल के बीच राजस्व विभाग...