छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल की PMO में नियुक्ति: प्रधानमंत्री कार्यालय में मिली डिप्टी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी

रायपुर/भिलाई: छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी (उप सचिव) के पद पर नियुक्त किया है।

कैबिनेट नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी जारी आधिकारिक ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने रवि मित्तल की इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 4 वर्ष की अवधि के लिए होगी या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी रवि मित्तल वर्तमान में छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग में आयुक्त (CPR) के पद पर तैनात हैं। वे प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब वे दिल्ली में सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ काम करेंगे। उनकी इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ प्रशासनिक गलियारे के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...