CG – दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या: टांगी से वार कर शव को किया आग के हवाले… जमीन विवाद में वारदात की आशंका

CG

सक्ती/जैजैपुर: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जैजैपुर थाना क्षेत्र के जर्वे गांव में एक दिव्यांग शिक्षक की टांगी मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को आग के हवाले कर दिया। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ट्राइसाइकिल से निकले थे घूमने मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज के रूप में हुई है, जो पिहरीद में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार 18 मार्च को दिव्यांग शिक्षक अपनी ट्राइसाइकिल से घूमने निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपी ने उन पर टांगी (कुल्हाड़ी) से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उनके शव को घर के पीछे ले जाकर जला दिया।

जमीन विवाद बनी हत्या की वजह? पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शिक्षक का लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी फरार, गांव में आक्रोश वारदात के बाद से ही संदेही आरोपी फरार है। पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर दी है और आरोपी की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...