बिजली पोल से बस टकराई: दुर्ग-भिलाई के यात्री हुए घायल… कुम्हारी से सुपेला तक निर्माणाधीन फ्लाईओवर की वजह से बढ़ रहे हादसे

भिलाई। कुम्हारी से सुपेला तक निर्माणाधीन फ्लाईओवर से हादसे बढ़ रहे हैं। आए दिन मौत की खबरें आ रही है। आज फिर एक हादसा हो गया। यात्री बस बिजली पोल से टकरा गई। हादसा कुम्हारी के पास हुआ। इस हादसे में तीन यात्री घायल हो गए। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालने का काम किया।

घटना के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, बस की रफ्तार तेज थी। तेज रफ्तार होने की वजह से बस अनियंत्रित हो गई। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत कार्रवाई किया है।

कुम्हारी पुलिस ने बताया कि बस (सीजी 08 एएन 9909) सुमीत ट्रेव्लर्स की है। बस रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही थी। चालक की लापरवाही के कारण थाना कुम्हारी के सामने बिजली पोल से जा भिड़ गई। बस सवार तीन यात्रियों को घटना में चोट आई है। मौके से चालक फरार हो गया।

घटना में कुसुम निषाद ने अपने पति पीलू निषाद को सूचना दी। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत कार्रवाई किया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस चालक घटना के बाद फरार हो गया। घायलों को मौके पर पहुंची।

पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जितने यात्रियों को चोट लगी है सभी भिलाई-दुर्ग के रहने वाले है। फ्लाईओवर निर्माण होने से कुम्हारी में लगातार जाम की स्थिति निर्मित होती है। जिसे लेकर ट्रैफिक पुलिस भी व्यवस्थित नहीं कर पा रही है। इस वजह से कुम्हारी में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर की राजेंद्र नगर चौपाटी में भीषण आग :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित चौपाटी में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग ने देखते ही देखते...

पेंड्रा में धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन का...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में धान के अवैध भंडारण और खरीदी केंद्रों में अनियमित तरीके से धान खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन...

कोल्दा गांव में डीजे प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष...

महासमुंद। जिले के ग्राम कोल्दा में आयोजित डीजे डांस प्रतियोगिता उस समय हिंसा के मैदान में बदल गई, जब दो पक्षों के बीच किसी...

अंबिकापुर में छह बेजुबानों पर क्रूरता : CCTV फुटेज...

अंबिकापुर। शहर के पंजाब गार्डन के पीछे बेजुबान जानवरों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। यहां छह मासूम पिल्लों को...