छट्ठी की खुशियां मातम में बदली: पिकअप पलटने से दो महिलाओं की मौत, 12 से अधिक घायल

बालोद। जिले के मंगचुआ थाना क्षेत्र के भंवरमरा नेताम टोला मोड़ के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पद्देटोला से एक नामकरण संस्कार में शामिल होकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पद्देटोला के निवासी पिकअप वाहन में सवार होकर ख़लबत्तर गांव एक नामकरण संस्कार में गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब सभी वापस लौट रहे थे, तभी भंवरमरा नेताम टोला मोड़ के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई। वाहन पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान पुलिस ने कर ली है जिसमें मान बाई (68 वर्ष) पति विदाराम, निवासी पद्देटोला और नंदिनी (40 वर्ष) निवासी पद्देटोला है। दोनों के शव को मर्चुरी में रखवाया गया है आगे मांगचुआ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

राहत एवं बचाव कार्य में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मंगचुआ पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत वाहन से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के जरिए लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है।

थाना प्रभारी प्रदीप कंवर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मोड़ पर वाहन की गति अनियंत्रित होना दुर्घटना का कारण लग रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...