दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा: सप्लायर समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क का भंडाफोड़

दुर्ग। जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुम्हारी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार सप्लायर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान मुख्य आरोपी से जुड़े पूरे नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, 17 मार्च 2026 को खारुन ग्रीन कॉलोनी से गुरमेल सिंह के पास से 403 ग्राम अफीम और 14 लाख 46 हजार रुपए बरामद किए गए थे। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।

मामले में NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने गहन पूछताछ शुरू की। इसके साथ ही बैंक खातों के लेनदेन और मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का विश्लेषण किया गया, जिससे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हुई।

दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया

शिव प्रसाद कुमार साहू (26 वर्ष), निवासी लांजी, थाना गुमला (झारखंड)। रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी (60 वर्ष), निवासी टाटीबंध हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रायपुर

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम अफीम और 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अवैध लाभ कमाने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल थे।फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...