भिलाई में 74 लाख के सोने की चोरी का खुलासा, बेटी ही निकली आरोपी

दुर्ग। जिले के भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में हुई लाखों रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित की अपनी ही बेटी निकली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-2, सड़क 11 निवासी पीड़ित एम. नचैय्या ने थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 जनवरी 2026 को उनके घर से करीब 60 तोला सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। जांच के दौरान संदेह के आधार पर उनकी पुत्री एम. श्यामला (26 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि चोरी किए गए गहनों में से कुछ उसने IIFL Finance, पावर हाउस भिलाई में गिरवी रख दिए थे, जबकि कुछ आभूषण अपने पास रखे थे।

इस मामले में पुलिस ने पहले आरोपी के कब्जे से लगभग 70 ग्राम सोने के गहने (करीब 12 लाख रुपये) बरामद किए थे। इसके बाद 23 मार्च को IIFL फाइनेंस से 443 ग्राम सोने के आभूषण (लगभग 62 लाख रुपये) जब्त किए गए। अब तक कुल 513 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 74 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी कर जल्द ही न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...