2.34 करोड़ की ठगी मामला : फर्जी MBBS डिग्री बनाने वाली युवती दिल्ली से गिरफ्तार, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने और फर्जी डिग्री बनाने के नाम पर 2 करोड़ 34 लाख रुपए की ठगी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बार पुलिस ने साक्षी सिंह को पकड़ा है, जो फर्जी एमबीबीएस और बीएएमएस डिग्री तैयार करने का काम करती थी।

सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक, पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ और लिंकेज के आधार पर साक्षी सिंह का नाम सामने आया। इनपुट मिलने के बाद पुलिस टीम ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में साक्षी सिंह ने स्वीकार किया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर पुणे की डी.वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी के नाम से फर्जी MBBS और BAMS डिग्री तैयार कर गिरोह को उपलब्ध कराती थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

दरअसल, इस मामले में 17 फरवरी 2026 को संजय निराला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने और फर्जी सर्टिफिकेट देने के नाम पर उनसे और उनके रिश्तेदारों से 2.34 करोड़ रुपए ठग लिए।

अब तक 5 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी

इस केस में पहले ही 4 आरोपी भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर और राकेश रात्रे गिरफ्तार किया जा चुका है। अब साक्षी सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...