CG News : फांसी के फंदे पर लटका मिला 2 दोस्तों का शव, दोनों शादीशुदा थे, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। दो दोस्तों के शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा कि दोनों बुधवार दोपहर से लापता थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

मामला बालको थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान बेलाकछार गांव के रहने वाले प्रमोद कंवर (27) और अमित माथुर (26) के रूप में हुई है। दोनों पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत थे। साथ ही दोनों शादीशुदा थे।

दरअसल प्रमोद कंवर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अमित माथुर के घर पहुंचा था। इसके बाद दोनों घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक घर न लौटने पर अमित के परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं लगा। पहले उन्हें लगा कि अमित आसपास दोस्तों के साथ होगा। काफी समय बीत जाने और घर न पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

गुरुवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर पेड़ पर लटके हुए युवकों पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने फौरन इसकी जानकरी पुलिस को दी। जानकरी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...