छत्तीसगढ़ में विकास का महा-बजट: PWD को मिले रिकॉर्ड ₹9129 करोड़, साव बोले- “अब तक की सबसे बड़ी सौगात

नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री अरुण साव ने आज विकास और राजनीति, दोनों मोर्चों पर हुंकार भरी। उन्होंने वित्तीय वर्ष के लिए विभाग द्वारा स्वीकृत की गई अब तक की सबसे बड़ी राशि का खुलासा किया और नक्सलवाद की समाप्ति पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस को कड़ा जवाब दिया।

छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी स्वीकृति

नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में 993 कार्यों के लिए ₹9129 करोड़ 18 लाख स्वीकृत किए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद किसी एक वर्ष में दी गई यह अब तक की सबसे बड़ी राशि है, जो पिछली स्वीकृतियों की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। इन पैसों से पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछेगा, पुल-पुलिया और शासकीय भवनों का निर्माण होगा।

सड़क और गुणवत्ता पर जोर

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के दूर-दराज और पहुंचविहीन गांवों तक पक्की सड़कें पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल सड़क बनाना ही नहीं, बल्कि ‘क्वालिटी’ सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसके लिए अधिकारियों की विशेष टीम बनाई गई है और ठेकेदारों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

नक्सलवाद पर भूपेश बघेल को करारा जवाब

नक्सलवाद के मुद्दे पर राजनीति करने को लेकर अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर पलटवार करते हुए साव ने कहा, “कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हो। जब उनकी सरकार थी, तब सुरक्षा बलों के हाथ बांध दिए गए थे। इसीलिए नक्सली कहते थे कि ‘हमारी सरकार बन गई है’ और जश्न मनाते थे।”

उन्होंने आगे कहा कि आज जब राज्य में कानून का राज स्थापित हो रहा है और नक्सलवाद खत्म हो रहा है, तो कांग्रेस को इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार ने पुनर्वास नीति और विकास के जरिए लोगों का भरोसा जीता है, जिससे नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक सफलता मिली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...