बस्तर में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग, कोरापुट रहा भूकंप का केंद्र

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब लोगों ने अचानक भूकंप के झटके महसूस किए। जगदलपुर सहित आसपास के कई इलाकों में धरती हिलती महसूस हुई, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों की ओर भागे।

जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ओडिशा के कोरापुट में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के मध्यम तीव्रता के भूकंप आमतौर पर ज्यादा नुकसानदेह नहीं होते, लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...