अधजली हालत में मिली 11वीं की छात्रा, प्रेमी हिरासत में, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर | छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 11वीं कक्षा की एक छात्रा सड़क किनारे अधजली हालत में मिली। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है, वहीं पुलिस ने उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पासिंग नाला के पास सड़क किनारे 17 वर्षीय छात्रा अधजली अवस्था में पाई गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल विश्रामपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज और फिर रायपुर रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि छात्रा करीब 95 प्रतिशत तक झुलस चुकी है, जिससे उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में उसकी पहचान गोरखनाथपुर निवासी मोनिका सिंह के रूप में हुई है, जो आत्मानंद स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है।

घायल छात्रा ने पुलिस को दो मोबाइल नंबर दिए हैं, जिनमें एक उसका खुद का और दूसरा उसके कथित प्रेमी का बताया जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती ने खुद आग लगाई या उसे किसी ने जलाया। पुलिस प्रेम प्रसंग सहित सभी संभावित एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

घटना के वक्त वहां से गुजर रहे एक युवक ने पीड़िता से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। मामले में डीएसपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...