चिल्हर पैसे के लिए पेट्रोल पंप में मारपीट: पेट्रोल डलवाने के बाद युवाओं ने सेल्समैन से विवाद किया फिर मारपीट

भिलाई। बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे युवको ने दंबगई दिखाते हुए पंप के सेल्समेन मारपीट कर गाली गलौज की। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 427, 452, 34 के तहत कार्रवाई की है।
जामगांव पुलिस ने बताया कि ग्राम सांकरा, पाटन निवासी विकास कुमार वर्मा श्री ओम फ्यूल्स जामगांव (आर) में सेल्समैन पद पर कार्यरत है। 10 फरवरी की रात बाइक सीजी 5 एल, 4405 में सवार होकर ग्राम कुम्हली के रूपनारायण साहू 30 वर्ष अपने दोस्त, वैद्यराज यादव 24 वर्ष, वेदप्रकाश निर्मलकर 24 वर्ष और हेमलाल साहू 22 वर्ष के साथ पेट्रोल डलवाने आया हुआ था। चिल्हर को लेकर रुप नारायण सेल्समेन से उलझ गया। जबरन पंप के केबिन में घूसकर गाली गलौज करते रहे। जिसे स्टाफ ने पकड़कर बाहर निकाला। आरोपियों ने सेलसमेन को हाथ थप्पड़, लात से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के बाद सेल्समेन के मोबाईल को जमीन में पटककर फरार हो गए। घटना में पीड़ित और साथी टिकेश्वर चंदेल को हाथ, पैर, सीना, पीठ, चेहरा मे चोट आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...