छत्तीसगढ़ RTE एडमिशन 2026: 13 अप्रैल से निकलेगी सीटों की लॉटरी, जानें कब तक होगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेज कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि पहले चरण के तहत सीटों का आबंटन 13 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

38 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त

शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आरटीई पोर्टल के माध्यम से अब तक कुल 38,439 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 34,004 आवेदनों की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 4,435 आवेदनों के सत्यापन के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने 6 अप्रैल तक सभी पेंडिंग आवेदनों की जांच पूरी करने का लक्ष्य रखा था ताकि लॉटरी प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके।

प्रवेश का पूरा शेड्यूल (प्रथम चरण):

  • लॉटरी एवं सीट आबंटन: 13 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026
  • स्कूलों में दाखिला (एडमिशन): 01 मई से 30 मई 2026
  • शुल्क प्रतिपूर्ति सत्यापन (2025-26): 25 मई से 25 जून 2026

दूसरे चरण की भी तैयारी शुरू

विभागीय जानकारी के अनुसार, आरटीई के दूसरे चरण की प्रक्रिया भी तय कर ली गई है:

  • नए स्कूलों का पंजीयन: 08 जून से 20 जून 2026
  • विद्यार्थियों का पंजीयन: 01 जुलाई से 11 जुलाई 2026
  • लॉटरी एवं आबंटन: 27 जुलाई से 31 जुलाई 2026
  • प्रवेश प्रक्रिया: 03 अगस्त से 17 अगस्त 2026

सावधान: राज्य शासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें। सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक RTE पोर्टल का ही अवलोकन करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पांच पटवारी निलंबित, हड़ताल के बीच प्रशासन ने की...

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर राजस्व अनुभाग में प्रशासन ने पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है। पटवारी संघ की हड़ताल के बीच राजस्व विभाग...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार...

सांसद और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पहल, बीएसपी आवासधारियों...

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के हजारों आवासधारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है।...

तीन दिवसीय राज्योत्सव का आगाज : केंद्रीय मंत्री मांडविया...

रायपुर। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री...