CG – डबल मर्डर केस: लिव-इन पार्टनर और उसकी मां की हत्या करने वाले आरोपी को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

CG

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में फरवरी 2024 में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के मामले में जिला न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला कोर्ट के न्यायाधीश गितेश कुमार कौशिक ने आरोपी अश्वनी कुमार पांडे को अपनी प्रेमिका वसुंधरा वैष्णव (37 वर्ष) और उसकी मां पार्वती वैष्णव (60 वर्ष) की गला दबाकर हत्या करने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।

क्या था पूरा मामला?

बिलासपुर के सिरगिट्टी का रहने वाला आरोपी अश्वनी कुमार पांडे और मृतिका वसुंधरा वैष्णव सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने के बाद वे लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, वसुंधरा की यह चौथी शादी होने वाली थी, जिसके लिए दिसंबर 2023 में दोनों के बीच समझौता भी हुआ था।

दुल्हन की तरह तैयार हुई थी, फिर हुआ कत्ल

22 फरवरी 2024 को घटना वाले दिन वसुंधरा एक ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की तरह तैयार हुई थी। घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी अश्वनी ने तैश में आकर पहले वसुंधरा और फिर बीच-बचाव करने आई उसकी मां पार्वती वैष्णव की गला दबाकर हत्या कर दी।

सबूत मिटाने की कोशिश रही नाकाम

वारदात के बाद आरोपी ने शातिर तरीके से सबूत मिटाने का प्रयास किया। उसने शवों से बदबू न आए, इसके लिए घर में फिनाइल की गोलियों का छिड़काव किया। इसके बाद वह दोनों के मोबाइल फोन और स्कूटी लेकर घर को बाहर से ताला लगाकर रायपुर फरार हो गया।

कुछ दिनों बाद जब घर से सड़ांध आने लगी, तब पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किए। पुलिस की सघन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जिसे अब न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...