ACB की बड़ी कार्रवाई, कृषि विकास अधिकारी एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर अवैध बीज भंडारण के झूठे आरोप में कार्रवाई का डर दिखाकर रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी अजीत कुमार कश्यप, निवासी प्रतापपुर जिला सूरजपुर ने ACB अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। वह हैदराबाद की कंपनी साईं भव्या सीड्स में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कंपनी द्वारा धान और मक्का के बीज की सप्लाई की जाती है।

शिकायत में बताया गया कि अगस्त महीने की बिक्री के बाद बचे हुए बीज को वापस भेजने के लिए माँ महामाया कोल्ड स्टोरेज, दरिमा रोड अंबिकापुर में रखा गया था। इसी दौरान कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत को बीज भंडारण की जानकारी मिली। उन्होंने अवैध भंडारण का आरोप लगाकर एकपक्षीय कार्रवाई का भय दिखाते हुए 3 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की।

प्रार्थी रिश्वत देने के बजाय आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था, जिसके बाद ACB ने शिकायत का सत्यापन किया। योजना के तहत 12 अप्रैल 2026 को आरोपी अधिकारी को पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...