CG में पुलिस टीम पर हमला, TI समेत कई जवान घायल, 10 आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला…

महासमुंद | जिले के पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचरी में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमले का गंभीर मामला सामने आया है। इस हमले में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार हैं।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पटेवा के अपराध क्रमांक 37/2026 में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत फरार चल रहे आरोपी विजय मारकण्डेय और विनोद मारकण्डेय की गिरफ्तारी के लिए थाना सांकरा प्रभारी निरीक्षक उत्तम तिवारी अपनी टीम के साथ ग्राम पचरी पहुंचे थे। विभिन्न थाना और पुलिस इकाइयों की संयुक्त टीम ने गांव में दबिश देकर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के दौरान भड़की भीड़
जैसे ही पुलिस आरोपियों को वाहन में बैठाने लगी, उन्होंने विरोध शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों से मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने अपने परिजनों और आसपास के लोगों को उकसाया, जिससे बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और पत्थरों के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल
हमले में थाना प्रभारी उत्तम तिवारी को सिर, गले और सीने में गंभीर चोटें आईं। वहीं कई अन्य पुलिसकर्मी, जिनमें महिला आरक्षक भी शामिल हैं, घायल हो गए। इस दौरान पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिसमें हाईवे पेट्रोलिंग वाहन का कांच टूट गया।

किसी तरह संभाली स्थिति
हमले के बावजूद पुलिस टीम ने हिम्मत दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पटेवा ले आई।पुलिस ने आरोपियों और उनके परिजनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 121(1), 132, 190, 191(2), 191(3), 221, 296, 324(3), 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे में न आने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...