दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 24 पुलिसकर्मियों का कटा चालान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और उसे सर्वोच्‍च प्राथमिकता देते हुए यातायात पुल‍िस लगातार प्रभावी और निष्‍पक्ष कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में यह सुनिश्चि‍त किया जा रहा है कि यातायात नियमों का पालन केवल आम नागरिकों के लिए ही लागू है या पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी इसका पालन कर रहे हैं.

यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान पाया गया है कि कुछ पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन को चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं कर रहे थे. इस पर यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मोटर व्‍हीकल एक्ट की धाराओं में चालानी कार्रवाई की है. कार्रवाई पुलिस विभाग के 24 अधिकारी और कर्मचारियों पर की गई है. कार्रवाई के दौरान सख्‍त चेतावनी भी दी गई है.

आईटीएमएस कैमरों से हो रही निगरानी
चालानी कार्रवाई में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्‍टम (आईटीएमएस) के माध्‍यम से निरंतर निगरानी की जा रही है. निगरानी रखते हुए कैमरों के जरिए ई-चालान जारी किए जा रहे हैं, इससे नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्च‍ित किया जा सके. यातायात पुलिस द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्‍वयं नियमों का पालन करते हुए आम नागरिकों के लिए उदाहरण पेश करें.

रायपुर में 155 वाहनों को पकड़ा
शनिवार को यातायात और थाना पुलिस बल ने लेट नाइट चेकि‍ंग अभियान चलाकर 155 वाहन ड्राइवरों को नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा है. इन वाहनों को सीज किया गया है. वाहन चालक कोर्ट में जुर्माना जमा करके पुलिसकर्मियों से अपनी गाड़ी वापस लेंगे. पुलिस का कहना है कि जो वाहन चालक शराब के नशे में गाड़ी चलाते मिले हैं, उनके लाइसेंस सस्‍पेंड करने के लिए परिवहन अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...