कांग्रेस की 10 सदस्यीय टीम करेगी वेदांता प्लांट हादसे की जांच, दीपक बैज ने कहा – हर तीन महीने में हादसे होना चिंताजनक

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. बॉयलर फटने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस हादसे पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि हर तीन महीने में इस तरह की घटना होना चिंताजनक है.

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इस हादसे के बारे में कहा कि सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में बड़े हादसे की खबर आ रही है. इस हादसे में 8 से अधिक मजदूरों की मौत और 50 से ज्यादा मजदूरों के घायल होने की खबर आ रही है. घायलों को जल्द ही स्वास्थ्य लाभ मिलना चाहिए. मृतक मजदूरों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.

दीपक बैज ने हादसे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सबसे बड़ा सवाल है कि हर तीन महीने में लगातार प्लांटों में बड़े-बड़े हादसे हो रहे हैं जो चिंताजनक है. कई मजदूरों की जान लगातार जा रही है. मजदूर घटनाओं में मारे जा रहे हैं. उनकी सुरक्षा खतरे में है. उन्होंने आगे कहा कि जब से ये सरकार बनी है, लगातार तीन महीने से बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं. 8 से 10 मजदूरों की मौत हुई. इसका जिम्मेदार कौन है? सरकार से सीधा सवाल है कि ये हादसा है या हत्या. इस मामले की जांच होनी चाहिए. कहीं ना कहीं गंभीर लापरवाही की जा रही है.

10 सदस्यीय जांच दल गठित
कांग्रेस ने वेदांता पावर प्लांट की जांच के लिए 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. इस समिति की अध्यक्षता जय सिंह अग्रवाल करेंगे. कमेटी घटनास्थल का दौरा करेगी. पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात करेगी. इसके बाद जांच रिपोर्ट पीसीसी को सौंपेगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...