CBSE 10th Result: भिलाई के शकुन्तला विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 98.6% रहा रिजल्ट; आराधना जायसवाल बनीं स्कूल टॉपर

भिलाई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CBSE), नई दिल्ली द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में भिलाई के प्रतिष्ठित शकुन्तला विद्यालय, रामनगर ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। “कम व्यय, सर्वोत्तम शिक्षा” के अपने ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 98.6% रहा।

इन छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे

इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में विद्यालय के कुल 208 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। शानदार अंकों के साथ मेरिट सूची में जगह बनाने वाले प्रमुख छात्र इस प्रकार हैं:

  • प्रथम स्थान: आराधना जायसवाल (96.2%)
  • द्वितीय स्थान: मिहिर गर्ग एवं अदिति पटेल (95.2%)
  • तृतीय स्थान: आशीष कुमार साहू एवं रीना गायकवाड़ (94.6%)
  • चौथा स्थान: सौरभ कुमार साव (93.6%)
  • पांचवा स्थान: आर्यन पटेल (93%)

इनके अलावा विद्यालय के 15 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इनमें चित्राक्षी वर्मा, यामिनी चंद्रा, पलाश देवांगन, सुप्रिया चौरसिया और नील प्रेमचंदानी जैसे नाम शामिल हैं।

विषयवार उच्चतम अंक (High Scores)

छात्रों ने विभिन्न विषयों में भी बेहतरीन अंक हासिल किए हैं:

  • AI (Artificial Intelligence): 100 अंक
  • IT, सामाजिक विज्ञान व मार्केटिंग: 99 अंक
  • अंग्रेजी: 98 अंक
  • गणित एवं विज्ञान: 97 अंक
  • हिन्दी: 95 अंक

डायरेक्टर संजय ओझा ने दी बधाई

विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने प्राचार्य विपिन कुमार, उपप्राचार्या और शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा उत्तम से अतिउत्तम परीक्षाफल की ओर अग्रसर रहने का प्रयत्न करता है। उन्होंने पालकों को बधाई देते हुए अपील की है कि वे बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए निरंतर सहयोग बनाए रखें।

प्रबंधक ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली) सहित स्कूल के सभी इंचार्ज और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...