दुर्ग सांसद विजय बघेल का बड़ा आरोप, कहा- भ्रष्टाचारियों को पालने-पोसने वाली प्रदेश सरकार आंदोलित भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर जनभावनाओं को नहीं कुचल पाएगी

भिलाई। दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल ने बयान जारी कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद बघेल ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान दिलाने के नाम पर 40 गरीबों से लाखों रुपयों की अवैध वसूली करने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जेल भेजने की बजाय उसे भूपेश सरकार ने संरक्षण दे रही है। ऐसे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले बस्तर के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके जनभावनाओं को कुचलने की कोशिश कर रही है। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जमकर भ्रष्टाचार करने का बीड़ा उठाया है। निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के कांग्रेसी नेता भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूब चुके हैं और भ्रष्टाचार से होने वाली कमाई का हिस्सा मंत्री और मुख्यमंत्री तक भी पहुंचाया जा रहा है। इसीलिए संबंधित आरोपी के खिलाफ ना तो पुलिस जांच कर रही है और ना ही पीड़ितों का बयान ले रही है।

विजय बघेल ने कहा कि जगदलपुर में कांग्रेस पार्षद द्वारा मकान दिलाने के नाम पर आम लोगों से की गई अवैध वसूली का प्रत्यक्ष प्रमाण सामने है। पीड़ित पक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए तत्पर हैं परंतु चूंकि राज्य सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री तक भ्रष्टाचार का पैसा पहुंचाया जाता है। इसलिए ऐसे नेताओं को सरकार और पुलिस का खुला संरक्षण दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली जनता और भाजपा के नेताओं को गिरफ्तार करके पुलिसिया आतंक से दबाने की चेष्टा की जा रही है। सत्ता के दबाव में जगदलपुर पुलिस भ्रष्टाचार के आरोपी को बचा रही है।

विजय बघेल ने प्रदेश सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैया को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता को आश्वस्त किया कि अपने भ्रष्ट नेताओं को संरक्षण देने के लिए पुलिस प्रशासन के बल पर किया जा रहा कुत्सित प्रयास जनता और भाजपा का मनोबल नहीं गिरा सकता, आने वाले समय में ये भ्रष्ट और अत्याचारी भूपेश सरकार जनाक्रोश की आंधी में तिनके की तरह उड़ जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

अमित शाह के दौरे से पहले CM साय का...

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से शाह...

महादेव सट्टेबाजी ऐप पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल...

रायपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में दो दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौट आए हैं। राजधानी पहुंचते ही...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...