रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का कटा शव, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

कोरबा। कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा शव मिला। शव देखकर फाटक पर तैनात कर्मचारी और सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की। यह घटना टीपी नगर फाटक के पास बालकों के रेलवे ट्रैक पर हुई है। फाटक के कर्मचारियों ने तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। कोरबा रेलवे आरपीएफ की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

टीपी नगर फाटक पर तैनात गेटमैन महावीर ने बताया कि यह घटना तड़के सुबह सामने आई, जिसकी जानकारी उन्हें राहगीरों से मिली। मृतक ने पेंट और शर्ट पहन रखी थी। उसके पेट पर घर की चाबी भी मिली है। युवक की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि युवक ने चलती मालगाड़ी के पहिए के नीचे कूदकर आत्महत्या की होगी, क्योंकि उसके सिर और हाथ कटे हुए मिले हैं। सीएसईबी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान के प्रयास जारी

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान में जुट गई है। पुलिस व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...