CG Crime : कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मगरवाय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। आरोपी ने लकड़ी के पटिया से हमला कर मां को मौत के घाट उतार दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र खुद कोतवाली थाना पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जैसे ही हत्या की सूचना थाने पहुंची, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम धनेश्वर प्रसाद वर्मा (42 वर्ष) है, जबकि मृतिका का नाम बेबी बाई वर्मा (लगभग 65 वर्ष) है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...