जान से बढ़कर हुए कपड़े? मां ने बेटे को साड़ी से बांधकर 10वें फ्लोर से लटकाया… रोंगटे खड़े करने वाला Video Viral… देखिए

नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद शहर की एक सोसाइटी में नौवीं मंजिल की बालकनी पर गिरे कपड़े को उठाकर लाने के लिए एक महिला द्वारा अपने बच्चे को साड़ी से बांधकर 10वीं मंजिल से नीचे लटकाने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। पड़ोसी ने इसका वीडियो बना लिया और अब वह वायरल हो रहा है। महिला को अब अपनी इस हरकत पर अफसोस हो रहा है।

यह वीडियो ग्रेटर फरीदाबाद की सेक्टर-82 की फ्लोरिडा सोसाइटी का पिछले सप्ताह का बताया जा रहा है। इस वीडियो में पता चल रहा है कि महिला सोसाइटी के 10वें माले पर परिवार के साथ रहती हैं। उनका कपड़ा नौवीं मंजिल की बालकनी में गिर गया था। वह फ्लैट बंद था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कपड़े को लाने के लिए महिला बच्चे को साड़ी से बांधकर नीचे नौवीं मंजिल पर भेजती है। बच्चे द्वारा कपड़ा लेने के बाद फिर उसे साड़ी के सहारे ही वापस खींच लेती है। महिला के साथ एक बुजुर्ग महिला और एक लड़की भी नजर आ रही है। वहीं, किसी पड़ोसी ने अपने मोबाइल से यह वीडियो बना लिया। अब महिला को इस घटना पर अफसोस है।

वहीं, बच्चे का कहना है कि गलती हो गई। इस तरह का जोखिम कभी नहीं उठाऊंगा। सोसाइटी निवासी प्रवीण सारस्वत ने बताया कि महिला को बिल्डर ऑफिस से मदद लेनी चाहिए थी। महिला का कहना है कि उसे कुछ समझ नहीं आया था। उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...

आलेख : पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में फिर भड़का...

नई दिल्ली। यह लेख लिखे जाने तक, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। एक बार फिर, वहाँ गंभीर...