इंजीनियर शिवांग चंद्राकर मर्डर का खुलासा: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार…नरकंकाल मिलने के बाद DNA जांच से हुई थी शिनाख्त

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने इंजीनियर शिवांग चंद्राकर मर्डरकेस का खुलासा करने वाली है। आज दोपहर 2 बजे एसएसपी बीएन मीणा प्रेस कान्फ्रेंस लेकर मामले का खुलासा करेंगे। दुर्ग पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

– पुलिस सूत्रों के मुताबिक चंदखुरी में हुए मरोदा निवासी शिवांग चंद्रकर की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर होना बताया जा रहा है।
– इसके अलावा रंजिश संपत्ति विवाद, प्रेम प्रसंग को लेकर पुलिस ने जांच किया है।

– इसे लेकर पुलिस ने 6 टीमें बनाई और छतीसगढ़ समेत आसपास के जिलों में लगातार दबिश देने के बाद पुलिस को सफलता हासिल हुई है।
– मृतक शिवांग चंद्राकर पेशे से सिविल इंजीनियर था।
– 6 दिसंबर से शिवांग लापता हो गया था।

– अचानक हुए सिविल इंजीनियर के लापता होने से पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया था।
– हत्याकांड को अंजाम देने वाले आसपास के ही है।
– शिवांग को धोखा देकर हत्या करना बताया गया है।

– शिवांग की हत्या इस तरह किया गया था कि पुलिस जांच की दिशा दूसरी ओर रहे और आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर रहे।
– लेकिन आईजी ओपी पाल, एसएसपी बीएन मीणा, एसएसपी संजय कुमार , ग्रामीण अनन्त कुमार साहू, सीएसपी जितेंद्र यादव,पुलगांव थाना प्रभारी नरेश पटेल, साइबर सेल समेत पुलिस की सिविल टीम बारीकी से जांच कर आरोपी तक पहुंची।

– गौरतलब हो कि 5 जनवरी को चंदखुरी में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।
– खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुची और कंकाल को बरामद कर जेसीबी से खेत की खुदाई में जुट गई थी।

– लेकिन कोई खास सुराग हाथ नही लग पाया था।
– उसके बाद पुलिस ने शिवांग का कंकाल होने की पुष्टि के लिए मृतक के माता पिता का ब्लड सैम्पल लिया गया।

– डीएनए के लिए कंकाल को भेजा गया।
– रिपोर्ट आने के बाद कंकाल शिवांग का ही निकला था।
– पुलिस अपनी जांच की दिशा बदल दी।
– नए सिरे से हत्याकांड में जांच शुरू किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

CG में बड़ी कार्रवाई, इंश्योरेंस क्लेम के बदले कमीशन...

CG नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित से कमीशन (रिश्वत) मांगने...

Durg News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर...

दुर्ग। दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से 10 लाख 55 हजार 698 रुपये की...