OYO होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट… आधी रात को पुलिस ने की छापेमारी… 20 रूम में युवक-युवती मिले आपत्तिजनक हालत में, 13 महिला समेत 30 पकड़े गए

फरीदाबाद। बड़खल चौक स्थित सासाराम ओयो होटल में चल देह व्यापार पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आपको बता दें क्राइम ब्रांच 30 प्रभारी रविंद्र सिंह की टीम ने ओयो होटल में छापेमारी कर वहां पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। 13 लड़कियों समेत 30 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें 17 पुरुष् शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इस होटल में सेक्स रैकेट काफी समय से चल रहा था।

रात के समय फरीदाबाद, नोएडा व दिल्ली से लड़कियां बुलाई जाती थी। सुबह भोर में लड़कियाें को उनके घर भेज दिया जाता था। मुखबिर की सूचना पर एसीपी मुख्यालय ने पुलिस टीम के साथ देर रात होटल में छापेमारी कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया। इसमें मौके से सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला भी पकड़ी गई है। ये धंधा होटल मालिक के संरक्षण में चल रहा था। पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।

एसीपी संदीप मोर देर रात गश्त पर थे। तभी किसी मुखबिर से सूचना दी कि बड़खल चौक के पास स्थित ओयो होटल श्री सासाराम में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। बाहर से 10-12 लड़कियां बुलाई गई हैं। सूचना पर एसपीपी ने क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 को महिला पुलिसकर्मियों के साथ बुलाया और छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक वैश्यावृत्ति के कारण आसपास का माहौल भी खराब हो रहा था।

पुलिस ने जब होटल में छापेमारी की तो काउंटर पर पाली डबुआ निवासी करतार मिला। उसके पास में ही महिला एजंेट तिगोली छतरपुर दिल्ली निवासी माफिजा खातून उर्फ सुम्मी और भगत सिंह कॉलाेनी बल्लभगढ़ निवासी संदीप उर्फ मोनू मिले। पुलिस के मुतािबिक यही दो एजेंट दिल्ली एनसीआर से गरीब लड़कियों को लाकर होटल मालिक नरेंद्र बहार के संरक्षण में सेक्स रैकेट चलाते थे। ये धंधा करीब एक साल से चल रहा था।

एसीपी के मुताबिक होटल के बीस कमरे में 13 लड़कियां व 17 लड़के सेक्स रैकेट में मसगूल थे। और आपत्तिजनक हालत में मिले। एक-एक कर सभी लड़कियों को महिला पुलिसकर्मियों की मदद से गैलरी में एकत्र किया गया और हिरासत में ले लिया गया। इस रैकेट में तीन लड़कियां अविवाहित और 10 शादीशुदा महिलाएं थीं। इनमें कुछ फरीदाबाद और बाकी नोएडा और दिल्ली से लायी गई थी।

पूछताछ में लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वह बहुत गरीब हैं। परिवार व खर्च चलाने के लिए इस तरह का धंधा करने को मजबूर हैं। लड़कियांे व महिलाओं की जानकारी एजेंट मोनू उर्फ सन्दीप व मफिजा खातुन शेख उर्फ सुम्मी से हुई थी। वही लोग होटल में लाकर उनसे देह व्यापार का धन्धा कराते हैं। रातभर प्रति ग्राहक पैसे देने पर हमें आधे पैसे देते हैं ।

पुलिस के मुताबिक जिन 17 पुरुषों को वैश्यावृत्ति के आरोप में पकड़ा गया है, उनमें अधिकांश फरीदाबाद के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। दो यूपी के बुलंदशहर और मेरठ के भी रहने वाले हैं। पकड़े गए लोगों की उम्र 25 से 40 साल तक के आसपास की है। एसीपी के आदेश पर ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने होटल मालिक नरेंद्र बहार के खिलाफ भी अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस ने खोज निकाले 170 गुम मोबाइल: SP...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने आज गुम हुए 170 मोबाइलों को उनके असली मालिकों को लौटाया हैं। जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार...

CG – प्रेमिका ने भागने से किया मना तो...

प्रेमिका ने भागने से किया मना तो प्रेमी ने दे दी जान डेस्क। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है।‌...

दुर्ग जिले में फिर से चाकू बाजी: शादी समारोह...

भिलाई। दुर्ग जिले में एक बार फिर से चाकूबाजी का मामला सामने आया हैं। दरहसल जामुल थाना क्षेत्र में एक शादी कार्यक्रम में दो...

कारोबारी ने किया आत्महत्या: ऑनलाइन सट्टा चलाने वालों को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक कारोबारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि, कारोबारी ने ऑनलाइन सट्टा ऐप...

ट्रेंडिंग