CG – तीन मंजिला इमारत से गिरा प्रेमी जोड़ा, युवक की मौत, ब्रेकअप के बाद मिले थे दोनों

बिलासपुर। जिले के तिफरा स्थित अभिलाषा परिसर की एक ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग से बुधवार तड़के एक प्रेमी जोड़ा छत से नीचे गिर गया. दोनों को आनन-फानन में सिम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में दोनों में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद छत से छलांग लगाई है.

जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यदुनंदन नगर निवासी चिरंजीवी पांडेय मूलतः बिहार का रहने वाला है. पिता झारखंड के टाटानगर में रहकर काम करते हैं. चिरंजीवी उर्फ चिंटू बिलासपुर में रहकर चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था. मुंगेली निवासी गरिमाश्री उर्फ महिमा के साथ पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीच में ब्रेकअप होने के बाद हाल ही में उनके बीच सुलह हुई थी और वे इसी खुशी पर छत पर पार्टी करने गए थे.

पुलिस को अंदेशा है कि नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा. छत की दीवार छोटी होने के कारण धक्का-मुक्की के दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ा और वे एक के बाद एक नीचे गिर पड़े. युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवती सिम्स में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है.

सिरगिट्टी पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतलें और खाने के पैकेट बरामद किए हैं. पुलिस मामले में विभिन्न एंगल से जांच कर युवक व युवती किन कारणों से गिरे इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और उन दोस्तों की तलाश की जा रही है, जो इस पार्टी के बारे में जानते थे. युवती के होश में आने के बाद ही इस मिस्ट्री से पर्दा उठ सकेगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...