5 लग्जरी कारें और करोड़ों की जमीन, सट्टे के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी की ब्लैक मनी का खुलासा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के जरिए करोड़ों की संपत्ति जमा करने वाले बाबू खेमानी की ब्लैक मनी का खुलासा हुआ है. 24 अप्रैल शुक्रवार को पुलिस ने सट्टे के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के रायपुर स्थित घर में रेड डाली, जहां से 5 लग्जरी कारें मिली है. ये पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि बाबू ने शहर के कई महंगे इलाको में निवेश किया है. जैसे- आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव के अलावा रविभवन में मोबाइल दुकान, जोरापारा में गोदाम, VIP रोड और महासमुंद-बागबाहरा मेन रोड पर करीब 1 एकड़ जमीन उसके नाम पर दर्ज है, पुलिस इन सभी संपत्तियों के कागजों की जांच कर रही है. पुलिस ने जब सर्च वारंट के साथ आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव में उसके घर में दबिश दी, तो मौके पर बाबू खेमानी की पत्नी, भाई करण की पत्नी और उनकी मां मौजूद थीं.

बाबू खेमानी के पिता और भाई दोनों फरार चल रहे हैं. पुलिस ने बाबू खेमानी के साथ उसके पिता ब्रह्मानंद खेमानी और भाई करण खेमानी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, बाबू उर्फ गुलशन खेमानी और उसका भाई करण ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने के लिए 50 से अधिक आईडी का इस्तेमाल करते थे. पुलिस ने बाबू, करण और उनके परिवार के खातों की लेन-देन की जांच भी शुरू कर दी है.

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर खुद को इन्फ्लुएंसर बताने वाला बाबू इंस्टाग्राम पर वीडियो और रील बनाता था, जिनमें कई आपत्तिजनक कंटेंट भी शामिल हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...