CG में शादी से पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने 10 साल तक दोस्ती कर दुष्कर्म का लगाया आरोप

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को यौन शोषण के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को रायपुर से देर रात हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पर एक महिला ने 10 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

मामले की जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने महिला थाना कवर्धा में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि रवि चंद्रवंशी पिछले करीब 10 वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला का कहना है कि आरोपी ने कई बार शादी का आश्वासन दिया, लेकिन हर बार किसी न किसी बहाने से टालता रहा।

पीड़िता के अनुसार, जब उसे हाल ही में पता चला कि आरोपी की शादी 7 मई को कहीं और तय हो चुकी है, तब उसने खुद को ठगा हुआ महसूस किया और पुलिस का सहारा लिया। इसके बाद उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोपों को गंभीर पाते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कवर्धा लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...