कोरबा में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर खड़ी हाइवा से भिड़ी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 घायल

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरसवानी टोल नाका के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलटते हुए सड़क किनारे खड़ी कोयला लोड हाइवा से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और ढाई वर्षीय मासूम प्रियांश के रूप में हुई है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए चांपा लाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य की स्थिति फिलहाल स्थिर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...