CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, दो साल पहले हुआ था लव मैरिज, आरोपी पति गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई। इस मामले में पति ही कातिल निकला है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात हुई इस घटना में आरोपी पति महेंद्र कुमार मिरि ने अपनी पत्नी ललिता की गला दबाकर हत्या की थी। हत्या के पीछे अवैध संबंध के शक को वजह बताया जा रहा है, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। हत्या के बाद आरोपी ने साजिश रचते हुए बाथरूम में बाल्टी और इमर्शन रॉड के जरिए करंट लगने से मौत का नकली सीन तैयार किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम विवाह करीब 2 साल पहले हुआ था और उनका एक साल का मासूम बच्चा भी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति महेंद्र कुमार मिरि को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...