22 साल में बनी सबसे कम उम्र की सरपंच, बेमेतरा की प्रीति का ‘गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ नाम

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के छोटे से गांव बसनी की 22 वर्षीय सरपंच प्रीति यदु का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे कम उम्र की निर्वाचित सरपंच के रूप में दर्ज किया गया है। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 22 साल, 2 महीने और 22 दिन की उम्र में हासिल की है।

दरअसल, 19 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित पंचायती राज चुनाव में प्रीति यदु ने जीत दर्ज की थी। कम उम्र में चुनाव जीतकर सरपंच बनने के बाद उन्होंने लगातार अपने कार्यों से पहचान बनाई। अब उनकी इसी उपलब्धि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें आधिकारिक प्रमाणपत्र से सम्मानित किया है।

सरपंच बनने के बाद से ही प्रीति यदु ने पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। वह युवाओं को राजनीति और ग्रामीण विकास में आगे आने के लिए प्रेरित कर रही हैं। प्रीति यदु के पिता जितेंद्र यदु ने बताया कि चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने भी कम उम्र की बेटी पर भरोसा जताया और उसे अपना समर्थन दिया, जिसका परिणाम आज पूरे देश और दुनिया के सामने है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ उनकी बेटी की नहीं, बल्कि पूरे गांव की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...