भिलाई में खुदकुशी के दो मामले: DSP के इकलौते बेटे ने घर में लगाई फांसी; बटंग में पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव

भिलाई। स्टील सिटी भिलाई में बीते 24 घंटों के भीतर आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहली घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है, जहाँ एक डीएसपी के 20 वर्षीय बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, दूसरी घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र की है, जहाँ एक व्यक्ति का शव आम के पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। दोनों ही मामलों में फिलहाल सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

सूने घर में छात्र ने उठाया खौफनाक कदम:

स्मृति नगर पुलिस के अनुसार, आयुष झारिया (20) रुंगटा कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता संतोष झारिया डीएसपी हैं और प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) भिलाई में पदस्थ हैं। घटना के समय आयुष घर पर अकेला था। उसकी मां और बहन एक शादी समारोह में शामिल होने जबलपुर गए हुए थे, जबकि पिता ड्यूटी पर थे।

गुरुवार रात जब डीएसपी संतोष झारिया ड्यूटी से घर लौटे और खिड़की से झांककर देखा, तो बेटा फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तालाब जाने का कहकर निकला था ग्रामीण:

आत्महत्या का दूसरा मामला भिलाई-3 के ग्राम बटंग का है। यहाँ 43 वर्षीय योगेश्वर वर्मा का शव गांव के एक आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि योगेश्वर गुरुवार शाम को तालाब जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...